फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven people including four from the same family died in the accident

हादसे में एक ही परिवार के चार समेत सात लोगों की मौत

Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven people including four from the same family died in the accident
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शंखा नदी के पुल के पास मंगलवार सुबह एंबुलेंस चालक को झपकी आने से बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से पीलीभीत जा रही एंबुलेंस डिवाइडर पार करके मिनी ट्रक से भिड़ गई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मरने वालों में बिलसंडा (पीलीभीत) के गांव पहाड़गंज के दंपती समेत चार लोग एक ही परिवार के थे। चालक समेत अन्य तीन मृतक भी उनके रिश्तेदार थे। मृतकों में तीन महिलाएं हैं। पहाड़गंज गांव के खुर्शीद (50) की पत्नी समीरन बेगम (45) को ब्लड कैंसर था।
विज्ञापन

29 मई को वह समीरन और बेटे आरिफ (19), भतीजे मोहम्मद जफर (20), भोजीपुरा (बरेली) के परसुनगला में रहने वाली अपनी बहन सगीर बानो (53) और फरीदपुर (बरेली) के पदारथपुर गांव निवासी साली नसरीन (23) के साथ दिल्ली गए थे। भोजीपुरा क्षेत्र के गांव रम्पुरा माफी के रिश्तेदार मेहंदी खां (32) एंबुलेंस चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीरन की हालत गंभीर होने पर एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद सभी लोग सोमवार देर रात दिल्ली से वापस पीलीभीत के लिए रवाना हुए। मंगलवार सुबह 6:25 पर जब वे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के शंखा नदी के पुल के पास पहुंचे तभी चालक मेहंदी खां को झपकी आ गई। एंबुलेंस दिल्ली जाते मिनी ट्रक से टकरा गई और यह हादसा हो गया। मिनी ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मुख्यमंत्री ने जताई शोक संवेदना- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मृतकों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही आला अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। इस पर डीएम-एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पौने छह बजे हुई थी परिजन से बात - भाई मौलाना शाकिर ने बताया कि खुर्शीद से आखिरी बार पौने छह बजे बात हुई थी। तब भाई खुर्शीद ने बताया था कि वे लोग मीरगंज पहुंच गए हैं। आठ बजे दोबारा फोन किया तो पुलिस ने फोन उठाया और सड़क हादसे के बारे में परिवार को जानकारी दी।

एंबुलेंस काटकर निकाला गया चालक का शव- पुलिस ने क्रेन की मदद से एंबुलेंस और मिनी ट्रक को अलग कराया। चालक मेहंदी खां के शव को निकालने के लिए एंबुलेंस को काटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed