{"_id":"60fdb6f08ebc3e581a0e5117","slug":"seven-month-old-innocent-dies-in-parental-fight-faridpur-news-bly454223511","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः मां-बाप की लड़ाई में सात महीने के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः मां-बाप की लड़ाई में सात महीने के मासूम की मौत
सार
गुस्से में मां चली गई मायके, नशे में धुत पिता के पास सोते समय बेड से नीचे गिरकर सिर में लगी घातक चोट
विज्ञापन
demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस बुलाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित हुआ हादसा
विज्ञापन
भुता। भुता के मिर्जापुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा उनके सात महीने के मासूम बेटे की जिंदगी पर भारी पड़ गया। झगड़े के बाद पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई, पति शराब के नशे में धुत होकर मासूम बेटे के साथ सोया लेकिन उसका ख्याल नहीं रख सका। रात में किसी समय वह बेड से नीचे जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
दरअसल पति-पत्नी के बीच शराब ही काफी समय से झगड़े की वजह बनी हुई थी। पत्नी के मुताबिक उसका पति नशे का आदी है। शराब पीने के बाद अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार की सुबह भी उसने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई। गुस्से में अपनी तीन साल की बेटी और सात महीने के बेटे को भी पति के पास ही छोड़ गई। बताया जाता है कि पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने जमकर शराब पी। रात में बेटी तो बरामदे में जाकर अपनी दादी के पास सो गई, सात महीने के बेटे को उसने अपनी बगल में बेड पर ही लिटा लिया और नशे में बेसुध होकर सो गया।
घरवालों के मुताबिक रात में किसी वक्त बच्चा नीचे गिरकर बेड और दीवार के बीच फंस गया। रात दो बजे जब पिता की आंख खुली तो उसने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। रात में ही उसने फोन करके पत्नी को बेटे की मौत की सूचना दी तो तड़के ही वह अपने पिता और भाई के साथ ससुराल पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। पति पर गला दबाकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में पुलिस गांव पहुंच गई और मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ उसके पिता को भी हिरासत में ले लिया। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि बच्चे की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है। एसओ अश्वनी कुमार ने बताया कि रात में सोते समय बच्चा जमीन पर गिर पड़ा था, इसी वजह से उसके सिर में चोट लगी।