फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven hours of power cut in areas connected to Subhash Nagar substation in Bareilly

Bareilly: सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सात घंटे बिजली कटौती, गर्मी में 20 हजार लोग हुए परेशान

Tue, 18 Jun 2024 04:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

बरेली में सोमवार दोपहर 12 बजे परसाखेड़ा से सुभाषनगर उपकेंद्र जा रही 33 केवी लाइन परसाखेड़ा के पास टूट गई। इससे सुभाषनगर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन
Seven hours of power cut in areas connected to Subhash Nagar substation in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भीषण गर्मी के बीच सोमवार को सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सात घंटे तक कटौती की गई। किला, शाहदाना, हरुनगला उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में भी लोकल फॉल्ट, बंच केबल जलने और ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण तीन से चार घंटे आपूर्ति ठप रही। इससे शहर में 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12 बजे परसाखेड़ा से सुभाषनगर उपकेंद्र जा रही 33 केवी लाइन परसाखेड़ा के पास टूट गई। इससे सुभाषनगर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण शाम सात बजे तक आपूर्ति ठप रही। लंबी कटौती का कारण जानने के लिए उपभोक्ता उपकेंद्रपर कॉल करते रहे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन


शाम सात बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी, लेकिन इसके बाद उपभोक्ताओं को लोकल फॉल्ट के कारण ट्रिपिंग ने परेशान किया। दूसरी ओर शाम छह बजे शाहदाना उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। यहां भी 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हुई थी। इससे पुराने शहर समेत बड़े इलाके में उपभोक्ताओं को चार घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्ला में भी रही समस्या 
कटरा चांद खां, रोहली टोला, रबड़ी टोला, सैलानी इलाकों में लोकल फॉल्ट से समस्या बनी रही। किला उपकेंद्र के बानखाना में ट्रांसफार्मर की केबल जलने से तीन घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। इसके बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारू की गई। हरुनगला उपकेंद्र के डोहरा मोड़ के पास अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट होने के कारण तीन घंटे तक कटौती की गई। यहां दिन में भी ट्रिपिंग होती रही। 

दोपहर चार बजे अंडरग्राउंड लाइन में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट तलाश करने में ही दो घंटे का समय लग गया। यहां भी शाम सात बजे के बाद आपूर्ति सुचारू की जा सकी। कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, सिविल लाइंस इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के कारण कटौती की गई। 

कालीबाड़ी में ब्रेक डाउन होने के कारण एक घंटे आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि परसाखेड़ा में 33 केवी लाइन टूटने से समस्या आई थी। अब आपूर्ति सामान्य है।

ओवरलोडिंग से जवाब दे रहे ट्रांसफार्मर 
भीषण गर्मी के बीच इन दिनों बिजली की खपत बढ़ गई है। इससे ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर और बंच केबल जवाब दे रहे हैं। लोकल फॉल्ट के सबसे ज्यादा मामले बंच केबल जलने के कारण हो रहे हैं। ट्रांसफार्मरों के जंपर उड़ने, केबल जलने और ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले भी रविवार और सोमवार को बढ़ गए। 

सबसे ज्यादा समस्या पुराना शहर के इलाकों में रही। सिटी मंडी रोड पर भी बंच केबल जलने से आपूर्ति प्रभावित हुई। कुदेशिया में लाइन टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई। बंच केबल जलने के सबसे ज्यादा मामले किला, कुतुबखाना, सुभाषनगर, हरुनगला उपकेंद्र के इलाकों में आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed