फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Setu Nigam will give employment to laborers who have returned to the village after migrating from other states

दूसरे राज्यों से पलायन कर गांव लौटे मजदूरों को रोजगार देगा सेतु निगम

Mon, 04 May 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Setu Nigam will give employment to laborers who have returned to the village after migrating from other states
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। सेतु निगम अपने लटके प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अब स्थानीय मजदूरों से ही काम लेने की तैयारी में है। इससे जहां दूसरे राज्यों से पलायन कर गांवों में लौटे स्थानीय श्रमिकों को रोजगार मिल सकेगा, वहीं बाहर से श्रमिकों को बुलाने में आ रही दिक्कतों का भी समाधान हो जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय मजदूर मिलते ही दूसरे प्रोजेक्ट भी शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, लॉकडाउन में काम बंद हो जाने के बाद सेतु निगम के बिहार, झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल आदि प्रांतों के मजदूर अपने घर जा चुके हैं। अब उनकी वापसी नहीं हो पा रही है। लिहाजा शासन से निर्माण शुरू करने की अनुमति मिलने के बावजूद सेतु निगम अब तक अपने ज्यादातर प्रोजेक्ट शुरू नहीं कर सका है। अधिकारियों का कहना था कि लॉकडाउन में घर लौट गए मजदूरों को वापस नहीं बुलाया जा पा रहा है। हालांकि डीएम नितीश कुमार ने मजदूरों की जल्द व्यवस्था करने के निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को दिए थे। सेतु निगम का कहना है कि कुछ खास तकनीकी कार्यों को छोड़कर शेष कार्य पूरे कराने के लिए स्थानीय मजदूरों को ही लगाया जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। फिलहाल चौपुला ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इसके बाद सेटेलाइट फ्लाईओवर और लालफाटक ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सेटेलाइट के लिए नहीं मंजूर हुआ 5.50 करोड़ का एस्टीमेट

सेटेलाइट ओवरब्रिज का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है, लेकिन चौराहे के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के शिफ्ट न होने से पेच फंसा हुआ है। हालांकि सेतु निगम ने करीब आठ महीने पहले 5.50 करोड़ का बजट मंजूरी के लिए शासन को भेजा था लेकिन इसकी मंजूरी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सेतु निगम अपनी अधूरी परियोजनाओं के लिए स्थानीय मजदूरों की तलाश कर रहा है। चौपुला के साथ दूसरे प्रोजेक्ट भी जल्द शुरू होने हैं।’ - वीके सेन, उप परियोजना अधिकारी, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed