{"_id":"69c77d85810600b3be089825","slug":"setu-nigam-will-construct-three-bridges-in-bareilly-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली में 45.18 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे तीन पुल, शासन ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली में 45.18 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे तीन पुल, शासन ने दी मंजूरी
Sat, 28 Mar 2026 12:36 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:36 PM IST
सार
बरेली जिले में तीन पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेतु निगम 45.18 करोड़ रुपये की लागत से बरेली जिले में तीन पुलों का निर्माण कराएगा। शासन ने तीनों पुलों की मंजूरी के साथ ही बजट भी जारी कर दिया है। नए वित्त वर्ष में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। तीनों पुल के बनने से हजारों लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने फरीदपुर तहसील के गांव टिसुआ और हसनगंज के बीच कैलाश नदी पर, मीरगंज में सिंधौली-नरखेड़ा मार्ग पर भाखड़ा नदी पर और नवाबगंज के गांव नकटपुर-नहरपुर गौरीखेड़ा के बीच पनघैली नदी पर पुल और संपर्क मार्ग निर्माण के लिए डीपीआर व प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने तीनों पुलों, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए बजट जारी कर दिया है। फरीदपुर में कैलाश नदी पर पुल निर्माण पर 1763.23 लाख रुपये, मीरगंज में भाखड़ा नदी पर पुल निर्माण पर 1481.50 लाख और नवाबगंज में पनघैली नदी पर पुल निर्माण पर 1274.13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
बदायूं और शाहजहांपुर में भी बनेंगे पुल
बदायूं के शाहजादनगर में सोत नदी पर 1438.34 लाख रुपये की लागत से और शाहजहांपुर में खन्नौत नदी पर पीपल घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर 1874.81 लाख रुपये की लागत से पुलों का निर्माण कराया जाएगा। सेतु निगम के कार्यक्रम अधिकारी धन प्रकाश ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी पुलों का निर्माण जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन