फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Settle pending investigations and drive criminals out of the district

Bareilly News: लंबित विवेचना निपटाएं, अपराधियों को जिले से खदेड़े

Wed, 03 Jun 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Settle pending investigations and drive criminals out of the district
बरेली। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बरेली रेंज कार्यालय में चारों जिलों के कप्तान के साथ अपराध समीक्षा की। इसमें अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखने तथा अफवाहों के समय से खंडन के भी निर्देश दिए गए। बताया कि न्यूनतम 60 और अधिकतम 90 दिन के अंदर विवेचनाओं की समीक्षा कराकर निस्तारण सुनिश्चित कराएं। ई-साक्ष्य ऐप पर वीडियोग्राफी बयान, फोटो, फॉरेंसिक रिपोर्ट आदि साक्ष्यों को विवेचनाओं में जोड़ा जाए। न्यायालय से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों में इलेक्ट्रानिक माध्यम से ई-समन जारी कराएं व उनका समयबद्ध तामीला सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


ये भी दिए निर्देश
- अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का अनुपालन करें।
- गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों के विरुद्ध संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करें।

- गोकशी की घटनाओं में गो तस्करों पर कार्रवाई कराएं, ऐसे अपराधियों के विरुद्ध प्रचलित रासुका प्रकरणों में जल्द कार्रवाई कराएं।
- महिला उत्पीड़न के अपराधों की विवेचना का समयबद्ध निस्तारण व दहेज उत्पीड़न प्रकरणों की विवेचना महिला थाना से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed