फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Services won eight, Railways won five.

Bareilly News: सर्विसेज ने आठ, रेलवे ने जीते पांच मुकाबले

Mon, 13 Jan 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Services won eight, Railways won five.
बरेली। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, एमेच्योर बॉक्सिंग उत्तर प्रदेश संगठन की ओर से इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में चल रही आठवीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रविवार को खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मुकाबलों में जोर आजमाइश की। इसमें सर्विसेज के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक आठ और रेलवे के मुक्केबाजों ने पांच मुकाबले जीते।
विज्ञापन

47 से 50 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के जादुमनी सिंह व मणिपुर के नाओथोई कोंगखम ने फाइनल में प्रवेश किया। 50 से 55 किलो भारवर्ग में ऑल इंडिया पुलिस के मनीष व सर्विसेज के पवन विजेता रहे। 55 से 60 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के सचिन व पुणे के निखिल ने जीत दर्ज की। 60 से 65 किलो भारवर्ग में हिमाचल प्रदेश के अभिनाश व रेलवे के अमित विजयी रहे। 65 से 70 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के हितेश व रेलवे के हेमंत यादव विजेता रहे। 70 से 75 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के दीपक व रेलवे के निखिल दुबे ने बाजी मारी।
विज्ञापन

75 से 80 किलो भारवर्ग में सर्विसेज के लक्ष्य व दिल्ली के ध्रुव ने फाइनल में प्रवेश किया। 80 से 85 किलो भारवर्ग में ऑल इंडिया पुलिस के सुमित व सर्विसेज के जुगनू विजेता रहे। 85 से 90 किलो भारवर्ग में रेलवे के नमन व सर्विसेज के विशाल ने फाइनल में प्रवेश किया। 90 से अधिक भारवर्ग में हरियाणा के अंशुल व उत्तराखंड के नरेंद्र विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मुक्केबाज करेंगी शो फाइट

राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन पर देश का मान बढ़ाने वाली यूथ वर्ल्ड चैंपियन पार्थवी ग्रेवाल, वर्ल्ड कप चैंपियन उत्तर प्रदेश की चंचल चौधरी, जूनियर वर्ल्ड चैंपियन आकांक्षा, जूनियर एशियाई चैंपियन मुस्कान, यूथ एशियाई मेडलिस्ट यात्री पल्ले, जूनियर एशियाई मेडलिस्ट हंसिका, एशियाई मेडलिस्ट निधि शो फाइट करेंगी। इस दौरान भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अजय सिंह, ओलंपियन विजेंद्र सिंह, उप्र बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन नीरज सिंह, बॉक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अभिषेक प्रकाश मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed