फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Services affected in sub post office for the fourth day

Bareilly News: उप डाकघर में चौथे दिन भी सेवाएं प्रभावित

Fri, 29 Nov 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Services affected in sub post office for the fourth day
शाही। बिजली कनेक्शन सोमवार से कटने के बाद उप डाकघर में चौथे दिन भी सेवाएं प्रभावित रहीं। बृहस्पतिवार को भी आधार अपडेशन का कार्य पूरी तरह से बंद रहा। किसी तरह इन्वर्टर से बैकअप लेकर एक कंप्यूटर के माध्यम से जरूरी डाक कार्य कराया गया। कार्यवाहक पोस्ट मास्टर नाजिम अली ने बताया कि एक कंप्यूटर व इन्वर्टर के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य कराए गए। बृहस्पतिवार को डाकघर बरेली के माध्यम से बिजली का बकाया बिल जमा करने के लिए चेक जमा करने की आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को बिजली निगम में बकाया राशि का चेक जमा कर दिया जाएगा। चेक क्लियर होते ही नए विद्युत कनेक्शन के लिए जरूरी कार्रवाई तुरंत कर दी जाएगी। बिजली कनेक्शन देने के संबंध में स्थानीय जेई से भी बात कर ली गई है। अलबत्ता डाकघर में सामान्य तौर पर लेनदेन या अन्य जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed