फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Service road of Qutub Khana bridge is falling apart as soon as it is being built.

Bareilly News: बनते ही उखड़ रही कुतुबखाना पुल की सर्विस रोड

Tue, 27 Feb 2024 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 27 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Service road of Qutub Khana bridge is falling apart as soon as it is being built.
बरेली। कुतुबखाना पुल की सर्विस रोड बनते-बनते ही उखड़ने लगी है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे तो गुणवत्ता की पोल खुल गई। उन्होंने हाथ से छूकर देखा तो बजरी कोलतार से अलग हो रही थी। इस पर अभियंताओं से सवाल दागा तो वे कोई जवाब नहीं सके। मंत्री बोले- अभी से ये हाल है तो यह सड़क कितने दिन चलेगी? इस पर अफसर बगले झांकने लगे।
विज्ञापन

निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। कोलतार और बजरी की पतली परत डालने व सस्पेंशन ज्वाइंट और सड़क के स्तर में अंतर देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। अभियंता बोलेे- सड़क पर बिखरी बजरी और डामर की अभी सफाई होनी है। निर्माण के दौरान जो कमियां रह गई हैं, फिनिशिंग में उनको दूर कर लिया जाएगा। महापौर उमेश गौतम, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद सहित सेतु निगम और कार्यदायी संस्था के अधिकारी और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री ने पुल बाइक चलवाई, फिर पूछा- कितने झटके लगे
निरीक्षण के दौरान अभियंता उस वक्त सकते में आ गए जब मंत्री ने कहा कि बाइक चलाकर देखिए, फिर बताइए ज्वाइंट पर कितने झटके लग रहे हैं। अभियंताओं ने झटके लगने की पुष्टि की तो मंत्री बोले- जल्दबाजी में गुणवत्ता का ख्याल क्यों नहीं रखा गया? इस पर अभियंता कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
महादेव सेतु अब बनकर तैयार है। यह बरेली के लिए लाइफ लाइन है। जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों पुल का लोकार्पण कराया जाएगा। पुल की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। - जितिन प्रसाद, लोक निर्माण मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed