{"_id":"67ba0996dbb42e8c0504ca70","slug":"senior-officials-arrived-to-check-the-arrangements-of-mahashivratri-fair-bareilly-news-c-400-1-ala1001-377-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महाशिवरात्रि मेले की व्यवस्थाएं परखने के लिए पहुंचे उच्चाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महाशिवरात्रि मेले की व्यवस्थाएं परखने के लिए पहुंचे उच्चाधिकारी
विज्ञापन
गुलड़िया। गौरी शंकर मंदिर पर 26 फरवरी से शुरू हो रहा तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले की तैयारी देखने शनिवार को जिले के तमाम अधिकारी मंदिर पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर समेत पूरे मेला परिसर को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखने एवं साफ- सफाई समेत सभी व्यवस्थाएं चाक- चौबंद रखने के निर्देश दिए।
शनिवार को दोपहर में जिले की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ राकेश कुमार, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य आदि गौरी शंकर मंदिर गुलड़िया उपराला पर पहुंचे। 26 फरवरी से लगने वाले महाशिवरात्रि मेले को लेकर मंदिर में प्रवेश व निकास के रास्ते, बैरिकेडिंग करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित आदि निर्देश दिए। मेले के रास्ते को चौड़ा रखने को कहा गया है। एसएसपी ने पुलिस चौकी बनाने के निर्देश दिए। आईजी डॉ. राकेश कुमार ने मेले में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
--
दुकानदारों आदि से मांगे गए दस्तावेज
इस बार गौरी शंकर पर महाशिवरात्रि के मेले में आने वाले सभी दुकानदारों और झूले वालों को नोटिस देकर उनका पता और विवरण फोटो सहित मांगा गया है, ताकि मेले में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर आसानी से पहचान की जा सके। अधिकारियों ने थाना पुलिस को इस बात की जिम्मेदारी दी है। संवाद