फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   senior beat the ninth class student by putting a sack on his head in Bareilly

बरेली: स्कूल में सीनियर ने नौवीं के छात्र के सिर में बोरा फंसाकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

Tue, 26 Sep 2023 02:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 02:06 PM IST
सार

सीबीगंज क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में सीनियर ने कक्षा नौ के छात्र की पिटाई कर दी। उसके सिर में बोरी फंसा दी। इसके बाद उसे पीटा। घटना के बाद पीड़ित छात्र तनाव में है। 

विज्ञापन
senior beat the ninth class student by putting a sack on his head in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 15 दिन पहले सीनियर छात्रों ने कक्षा नौ के छात्र के सिर में बोरा फंसाकर उसे पीट दिया। घटना के बाद छात्र तनाव में रहने लगा। उसका उपचार चल रहा है। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। बेटे के डिप्रेशन में होने की बात कहकर उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का किशोर कक्षा नौ का छात्र है। उसके पिता ने बताया कि स्कूल में वॉल पुट्टी का काम चल रहा है। 10 सितंबर को कक्षा 12 के छात्रों ने पुट्टी के खाली बोरे को उनके बेटे के सिर में फंसा दिया, फिर उसकी जमकर पिटाई की। किसी तरह बचकर बेटे ने एक शिक्षक से शिकायत की। आरोप है कि शिक्षक ने उल्टा बेटे को ही डांट लगा दी। घर आने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब वह डिप्रेशन में है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि छात्र के साथ ऐसी घटना हुई है तो जांच होगी। वैसे 15 दिन बाद शिकायत करने की बात समझ से परे है। सीबीगंज पुलिस से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed