{"_id":"6649cfd66c8d26e531035244","slug":"send-luggage-by-train-you-will-get-complete-information-from-loading-to-delivery-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रेन से भेजिए लगेज, लोडिंग से लेकर डिलीवरी तक मिलेगी पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रेन से भेजिए लगेज, लोडिंग से लेकर डिलीवरी तक मिलेगी पूरी जानकारी
Sun, 19 May 2024 03:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 May 2024 03:40 PM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल बरेली सिटी समेत नौ स्टेशनों पर कम्प्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम सिस्टम शुरू कर रहा है। इससे लगेज बुक करने के बाद ट्रेन में उसे चढ़ाने से लेकर डिलीवरी तक पूरी जानकारी मोबाइल फोन पर मेसेज के जरिये दी जाएगी।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : संवाद
विस्तार
ट्रेन से सामान (पार्सल) भेजने वालों की लेटलतीफी आदि की शिकायतें अब दूर हो जाएंगी। उनको लोडिंग और अनलोडिंग से लेकर डिलीवरी तक की सूचना मिलेगी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल बरेली सिटी समेत नौ स्टेशनों पर कम्प्यूटरीकृत पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम सिस्टम शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये लगेज बुक करने के बाद ट्रेन में उसे चढ़ाने से लेकर डिलीवरी तक पूरी जानकारी मोबाइल फोन पर मेसेज के जरिये दी जाएगी। लगेज ले जाने वाली ट्रेन की जानकारी, लोकेशन भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। इसमें कंप्यूटर की मदद से 10 अंकों का एक प्रोग्रेसिव रिफरेंस रिकॉर्ड (पीआरआर) संख्या जनरेट की जाएगी। इसमें लगेज का वजन, बुकिंग स्टेशन, गंतव्य स्टेशन, बुकिंग की तारीख, समय और ट्रेन नंबर आदि दर्ज होगा। लगेज बुक करने वाले को मोबाइल फोन पर मेसेज के जरिये ये जानकारी मिलेगी। ट्रेन देरी से चलती है तो उसकी सूचना भी दी जाएगी।
विज्ञापन
पीआरआर की मदद से लगेज को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। पार्सल बुकिंग के बाद एक बार कोड जनरेट होगा। यह बार कोड लगेज बुक कराने वाले को उपलब्ध कराने के साथ लगेज पर भी चस्पा किया जाएगा। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, लालकुआं, कासगंज, फर्रुखाबाद स्टेशनों पर सेवा शुरू हो गई है। इस महीने के अंत तक काठगोदाम, रूद्रपुर सिटी, काशीपुर, कन्नौज और रामनगर स्टेशनों पर भी यह सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन