फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Senate exam attendance was 97.1%.

Bareilly News: सीनेट में 97.1 फीसदी रही परीक्षार्थियों की उपस्थिति

Sun, 07 Jun 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Senate exam attendance was 97.1%.
बरेली। लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को जिले के 11 केंद्रों पर कॉमन नर्सिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीनेट) का आयोजन हुआ। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 97.1 फीसदी रही। पंजीकृत 5,504 में से मात्र 165 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 5,339 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा से पहले चेकिंग की व्यवस्था सामान्य रही। हालांकि, गर्मी ने अभ्यर्थियों को परेशान किया।
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में भौतिक विज्ञान और गणित के प्रश्न कुछ कठिन रहे, लेकिन बाकी सवाल आसान रहे। नर्सिंग एप्टीट्यूड का भाग भी आसान रहा। बंडा की छात्रा अंशिका ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए प्रश्न आसान रहे। इस बार सीनेट के दायरे में आने वाले मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ गई है तो अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। सिटी कोऑर्डिनेटर प्रो. राजेंद्र सिंह ने बताया कि ज्यादातर बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली व लखीमपुर के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने प्रवेश मिलने की जताई उम्मीद

प्रश्नपत्र आसान रहा, फिजिक्स और गणित के कुछ ही प्रश्न कठिन रहे। इस बार सरकारी कॉलेज में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। - अब्दुल समी, बदायूं

परीक्षा अच्छी रही, हालांकि, भौतिक विज्ञान के कुछ सवाल बेहद कठिन भी रहे। निगेटिव मार्किंग नहीं होने से अधिक प्रश्न हल किए। - ताबिश, बदायूं
गणित के प्रश्न मेरे लिए मुश्किल रहे, हालांकि ओवरऑल प्रश्नपत्र आसान रहा। सबसे आसान भाग नर्सिंग प्टीट्यूड का रहा। - पूजा, शाहजहांपुर

मैंने दूसरी बार परीक्षा दी है। पिछले साल कॉलेज नहीं मिल सका था। इस बार परीक्षा आसान रही। प्रवेश मिलने की पूरी उम्मीद है। - स्वाति, बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed