फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sena

28 अभ्यर्थियों ने छोड़ी सेना की लिखित परीक्षा

Mon, 31 Aug 2015 01:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 31 Aug 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दौड़, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल निकालने के बाद भी 28 युवाओं ने सेना में भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा छोड़ दी। रविवार को सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा में यह शामिल नहीं हुए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन युवाओं के सर्टिफिकेट फर्जी होंगे, पकड़े जाने के डर से उन्होंने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में 1319 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। ये सभी युवक मई में बरेली में हुई सेना भर्ती रैली में आए और मेडिकल के बाद लिखित परीक्षा के लिए चयन हुआ। लिखित परीक्षा पास करने के बाद सभी को भर्ती का मौका मिल जाता लेकिन 1291 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इन्हें सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी और क्लर्क की परीक्षा दिलाई गई। सैनिक जीडी और सैनिक तकनीकी पदों के लिए यह लिखित परीक्षा 26 जुलाई को हुई जो निरस्त कर दी गई थी। ऐसे में इन युवाओं को रविवार को दोबारा परीक्षा के लिए बुलाया गया था। सेना की ओर से उन्हें सुबह चार बजे आर्मी पब्लिक स्कूल में बुला लिया गया, जहां हैंड राइटिंग मिलान, मूल सर्टिफिकेट देखने और बॉयोमेट्रिक सिस्टम से उनकी उपस्थिति दर्ज करने के बाद सुबह नौ से 10 बजे तक लिखित परीक्षा कराई गई। बता दें कि सेना की पिछली रैलियों में कई युवाओं के शैक्षिक और निवास सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए हैं। भर्ती कराने में गिरोह का भी खुलासा हो चुका है। इसके बाद फर्जी अभ्यर्थियों पर हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा है। 28 अभ्यर्थियों के गैरहाजिर रहने के पीछे उनके सर्टिफिकेट फर्जी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सेना भर्ती के निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि लिखित परीक्षा का रिजल्ट 20 दिन बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट...
 लिखित परीक्षा से जो 28 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे हम इस आशंका से इंकार नहीं कर रहे कि उनके सर्टिफिकेट भी फर्जी हो सकते हैं। अगर वह आते तो उसके बाद सत्यापन में जरूर पकड़े जाते। यदि जरूरत पड़ी तो इनकी जांच कराई जा सकती है कि ये अभ्यर्थी गैरहाजिर क्यों रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कर्नल राजीव दीक्षित, निदेशक- सेना भर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed