{"_id":"67c2fe3bb4954a5ed40fa355","slug":"semikhedi-sugar-mills-computer-officer-accused-of-threatening-the-weighing-clerk-audio-goes-viral-in-bareilly-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेमीखेड़ी चीनी मिल के कंप्यूटर अधिकारी पर जूते से मारने की धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेमीखेड़ी चीनी मिल के कंप्यूटर अधिकारी पर जूते से मारने की धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल
Sat, 01 Mar 2025 06:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Mar 2025 06:02 PM IST
सार
मशीनरी में आए-दिन होने वाली खामियों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली सेमीखेड़ा चीनी मिल से जुड़ा एक ऑडियो वायरल हुआ है। यह ऑडियो मिल के कंप्यूटर अधिकारी और तौल लिपिक की बातचीत बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
- फोटो : freepik.com
विस्तार
बरेली जिले की एकमात्र किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के कंप्यूटर अधिकारी पर तौल लिपिक ने जूते मारने की धमकी देने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत डीएम से की गई है।
विज्ञापन
चीनी मिल में तौल लिपिक के पद पर तैनात भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव परेवा मोहम्मद अली निवासी सुरेंद्र पाल का आरोप है कि चीनी मिल के कंप्यूटर अधिकारी कुमार मनीष ने सेंटर पर काम पर भेजने के लिए पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी। जब उसने देने से मना किया तो उन्होंने जूते से मारने की धमकी दी, जिसकी रिकॉर्डिंग भी है। साथ ही पीड़ित को नौकरी से भी हटा दिया गया। इस मामले में डीएम से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
इस मामले में तौल लिपिक पर बिना पर्ची लिए एडवांस गन्ना तौलने का आरोप है। इसी को लेकर कंप्यूटर अधिकारी ने तौल लिपिक को हड़काया था। गाली गलौज और धमकाने का भी आरोप है। इस मामले में कंप्यूटर अधिकारी ने तौल लिपिक द्वारा झूठे आरोप लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के कंप्यूटर अधिकारी कुमार मनीष ने बताया कि तौल लिपिक के आरोप बेबुनियाद है। रिकॉर्डिंग में आवाज मेरी नहीं है। तौल लिपिक ने बिना पर्ची के एडवांस गन्ना तौला है। कार्रवाई से बचने के लिए वह हम पर झूठे आरोप लगा रहा है।