{"_id":"6afb6853bc8d5c19a0036e14","slug":"semikheda-sugar-mill-comes-to-a-standstill-due-to-a-lack-of-bagasse-no-crushing-takes-place-on-the-first-day-leaving-farmers-distressed-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106947-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बगास के अभाव में सेमीखेड़ा चीनी मिल ठप, पहले दिन नहीं हुई पेराई, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बगास के अभाव में सेमीखेड़ा चीनी मिल ठप, पहले दिन नहीं हुई पेराई, किसान परेशान
विज्ञापन
बहेड़ी। जिले की किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा का 43वां पेराई सत्र सोमवार को शुरू हुआ। हालांकि, बगास के अभाव में मिल के पहिये नहीं चल सके, जिससे गन्ना लेकर पहुंचे किसान नाराज दिखाई दिए। इस बार मिल प्रबंधन ने 32 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा है।
डीएम अविनाश सिंह और बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने विधिवत हवन-पूजन के बाद सत्र का शुभारंभ किया। डीएम अविनाश सिंह ने सबसे पहले बैलगाड़ी से गन्ना लाए किसान डालचंद्र को सम्मानित किया। उनकी बैलगाड़ी में 30.5 क्विंटल गन्ना था। इसके बाद उन्होंने पटले पर गन्ना डालकर मिल प्रबंधन को सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने भी पटले पर गन्ना डाला और ट्रॉली से गन्ना लाए किसान सोमपाल को पुरस्कृत किया। सोमपाल की ट्रॉली का वजन 96.30 क्विंटल रहा। मिल प्रबंधन ने पर्याप्त बगास की व्यवस्था किए बिना ही सत्र का शुभारंभ करा दिया। शुभारंभ कार्यक्रम के बाद डीएम ने देवरनियां में हजरत हिसामुद्दीन उर्फ थाने वाले मियां की दरगाह पर चादर चढ़ाई और फिर बरेली रवाना हो गए। इस अवसर पर एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा, तहसीलदार, उप सभापति सत्यपाल गंगवार, प्रभारी सीसीओ मायावती यादव, ईडीपी कुमार मनीष, चीफ इंजीनियर पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
किसानों ने जताई नाराजगी
बगास की कमी के कारण शुभारंभ के बाद भी मिल नहीं चल पाई। किसानों का कहना है कि जब व्यवस्था नहीं थी तो जल्दबाजी में शुभारंभ क्यों किया गया। इससे उन्हें मायूसी हाथ लगी है। मिल प्रबंधन का कहना है कि दूसरे जिलों की चीनी मिलों से बगास मंगाने की व्यवस्था की जा रही है।