फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Selection of district level team for swimming competition

Bareilly News: तैराकी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय टीम का चयन

Sun, 18 May 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Selection of district level team for swimming competition
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 25 मई तक होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला और पुरुष तैराकी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल शनिवार को स्टेडियम परिसर स्थित तरणताल में हुए। इसमें शहर से 15 और पीलीभीत से महज दो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में अंकित, शाहीन अरोरा, मयंक, मनित मित्तल, हर्षित जोशी, अमन सिंह, आदित्य सक्सेना, विशेष अरोरा, समीर सिंह, आनंद प्रताप सिंह, कार्तिकेय मिश्रा, शौर्य और अभिजीत का चयन किया गया। वहीं महिला वर्ग में रोजिल खान, वैष्णवी, देवांशी कपूर, निकिता चौधरी, श्रेया, कीर्तिका को चुना गया। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव, जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र अग्रवाल, संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल, स्टेडियम तैराकी कोच सुमित चौरसिया, सुरेश, अनुराग, उत्कर्ष, वरुन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पीलीभीत की टीम में रही असमंजस की स्थिति
ट्रायल में पीलीभीत और बरेली की ही टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से ट्रायल का समय सुबह 11 बजे निर्धारित गया था, लेकिन पीलीभीत की टीम के समय पर स्टेडियम न पहुंचने से ट्रायल शाम चार बजे किया गया। ट्रायल देने आए बरेली की टीम के खिलाड़ियों को सुबह बिना ट्रायल दिए ही वापस जाना पड़ा और शाम को दोबारा स्टेडियम में ट्रायल देने के लिए आना पड़ा। जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल ने बताया कि पीलीभीत की टीम में समय को लेकर कुछ भ्रम था। इसके बाद विचार विमर्श करने के बाद टीम को ट्रायल में भाग लेने का मौका दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed