फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seeds of two species of wheat expired at government seed stores.

Bareilly News: राजकीय बीज भंडारों पर खत्म हुआ गेहूं की दो प्रजातियों का बीज

Wed, 06 Nov 2024 03:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Seeds of two species of wheat expired at government seed stores.
बरेली। जिले में गेहूं की बोआई शुरू हो चुकी है। इससे पहले ही सरकारी दुकानों पर गेहूं की दो प्रजातियों का बीज खत्म हो गया। अब केवल चार प्रजातियों का ही बीज बचा है। उसमें किसान तीन प्रजातियों के बीज को पसंद कर रहे हैं। एक प्रजाति का बीज अभी तक नहीं बिका है।
विज्ञापन


कृषि विभाग की ओर से सरकारी दुकानों पर गेहूं की छह प्रजातियों का बीज भेजा गया था। उनमें डीबीडब्लू-303, डब्लूएच-1270, एचडी-3271, डीबीडब्लू-222, डीबीडब्लू-187, पीबीडब्लू-1 जैडएन आदि प्रजातियां शामिल हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनमें डब्लूएच-1270, एचडी-3271, डीबीडब्लू-303, डीबीडब्लू-222, डीबीडब्लू-187, प्रजाति को किसान ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यहां पहले आओ पहले पाओ वाला नियम भी लागू है। इससे डब्लूएच-1270 और एचडी-3271 प्रजाति का बीज सरकारी दुकानों पर खत्म हो चुका है। अब केवल दुकानों पर डीबीडब्लू-303, डीबीडब्लू-222, डीबीडब्लू-187 और पीबीडब्लू-1 जैडएन बचा है। इसमें भी पीबीडब्लू-1 जैडएन प्रजाति के बीज की बिक्री नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन

-------

दुकानों पर उपलब्ध बीज
डीबीडब्लू-303- 541.00 क्विंटल

डीबीडब्लू-222- 1237.00 क्विंटल
डीबीडब्लू-187 292.00 क्विंटल

पीबीडब्लू-1 जैडएन- 73.00 क्विंटल
--------



- यह सब्सिडी वाला बीज है, जो पहले आ रहा है, उसे बीज पहले मिल रहा है। सभी दुकानों पर गेहूं का बीज उपलब्ध है। इसके लिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऋतुषा तिवारी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed