फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Security will be tight on Bakrid and Sawan in Bareilly PAC will also be deployed

Bareilly News: बरेली में बकरीद और सावन पर चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा, PAC भी होगी तैनात

Tue, 27 Jun 2023 08:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 08:50 PM IST
सार

बरेली के नौ जिलों में बकरीद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके साथ ही सावन में शि मंदिरों में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी।

विज्ञापन
Security will be tight on Bakrid and Sawan in Bareilly PAC will also be deployed
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के नौ जिलों में बकरीद के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त बनाने के लिए 1500 प्रशिक्षु दरोगा अलग से लगाए गए हैं। सावन के दौरान जोन में 2600 जत्थे निकाले जाएंगे, जिनमें से 321 बरेली में ही निकलेंगे। सावन में शिव मंदिरों की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस व पीएसी बल लगाया गया है।

विज्ञापन


बकरीद के मौके पर बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर जिलों में 200-200 और संभल में 100 प्रशिक्षु दरोगा 29 जून से एक जुलाई तक के लिए तैनात किए गए है। सावन में बरेली से 321, बदायूं से 190, पीलीभीत से 123, शाहजहांपुर से 316, मुरादाबाद से 250, बिजनौर से 514, रामपुर से 215, अमरोहा से 643, संभल से 28 जत्थे निकलने हैं।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए बरेली में एक कंपनी और एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। वहीं बदायूं में दो प्लाटून, पीलीभीत और शाहजहांपुर में एक-एक प्लाटून, मुरादाबाद में एक कंपनी, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल में दो प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। यह सुरक्षा बल सावन माह में तीन जुलाई से तैनात रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed