फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Security personnel handled prescription and medicine counters, 2800 patients were treated

Bareilly News: सुरक्षाकर्मियों ने संभाला पर्चा और दवा काउंटर, 2800 मरीजों का हुआ इलाज

Tue, 16 Dec 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Security personnel handled prescription and medicine counters, 2800 patients were treated
बरेली। ठंड की वजह से ओपीडी में मरीजों की कतार बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में 2800 मरीजों को डॉक्टरों ने देखा और दवाएं दीं। पर्चा बनवाने के दौरान नोकझोंक की शिकायत पर एडी एसआईसी ने वहां सुरक्षाकर्मी तैनात किए। दवा काउंटर पर भी गार्ड ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक, ठंड में जरा सी अनदेखी सेहत पर भारी पड़ रही है। सोमवार को ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, सिर दर्द, शरीर में ऐंठन के पहुंचे। चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक कोहरा और धुंध में सांस लेने से धूल के कण शरीर में प्रवेश कर रहे हैं। इससे एलर्जी हो रही है। धमनियों पर दबाव बढ़ रहा है। ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराने वाले मरीज भी बढ़े हैं। गंभीर मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक, ओपीडी बढ़ी है, पर गंभीर बच्चों की संख्या घटी है। बच्चे वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। कोल्ड डायरिया के लक्षण हाेने पर खानपान संतुलित रखने और मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल के एआरवी क्लीनिक में कुत्ते के हमले से जख्मी मरीजों की संख्या सोमवार को करीब 20 फीसदी ज्यादा रही। प्रभारी मो. फैजल के मुताबिक, 98 फीसदी कुत्ते और एक-एक फीसदी बिल्ली और अन्य पशु के हमले में जख्मी लोग एआरवी लगवाने पहुंचे थे। 60 फीसदी लोग पूर्व में एआरवी की पहली डोज लगवा चुके थे। वह आगे की डोज लगवाने के लिए पहुंचे थे। ब्यूरो

सीएमओ कार्यालय में आयोजित शिविर में सोमवार को प्रमाणपत्र नवीनीकरण, जांच और अन्य कार्यों के लिए दिव्यांग पहुंचे। अलाव न होने से शेड के नीचे खुली हवा में ठहरकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। स्टाफ के मुताबिक, ओपीडी में स्लॉट के अनुसार 62 लोग पहुंचे थे। डॉक्टर समय से शिविर में पहुंचे और दोपहर तीन बजे तक 48 प्रमाणपत्र जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed