फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Second session examination will start in council schools from January 24

Bareilly News: परिषदीय स्कूलों में 24 जनवरी से शुरू होगी द्वितीय सत्र की परीक्षा

Fri, 09 Jan 2026 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Second session examination will start in council schools from January 24
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की द्वितीय सत्र की परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह परीक्षा पूरे प्रदेश में 24 से 31 जनवरी के मध्य आयोजित की जाएगी। इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा। इसमें दिसंबर माह तक पूर्ण किए गए पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक की होगी। परीक्षा के दौरान होने वाले सभी आवश्यक खर्चों का भुगतान विद्यालय में उपलब्ध कंपोजिट ग्रांट से किया जाएगा। शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि मूल्यांकन का कार्य कक्षा अध्यापक और विषय अध्यापकों की ओर से समय पर पूरा कर लिया जाए और परीक्षा से जुड़े सभी अभिलेख स्कूल में सुरक्षित रखे जाएं।
विज्ञापन


परीक्षा संपन्न होने के बाद स्कूलों को एक निर्धारित तिथि पर अभिभावकों को आमंत्रित करना होगा ताकि उन्हें बच्चों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया जा सके। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि इस पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी और सफल संचालन का उत्तरदायित्व स्कूल स्तर पर प्रधानाध्यापक और विकास खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी का होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed