फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Second Merit issued for admission to LLB, M.Com.

एलएलबी, एमकॉम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी

Thu, 19 Nov 2020 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:16 AM IST
सार

बरेली कॉलेजः 21 नवंबर तक जमा करनी होगी ऑनलाइन फीस
 

विज्ञापन
Second Merit issued for admission to LLB, M.Com.
bareilly college

विस्तार

बरेली। बरेली कॉलेज प्रशासन ने एलएलबी और एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर दी। चयनित अभ्यर्थी गुरुवार से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करके 21 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर ग्रीवांस सेल की मदद ले सकते हैैं।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट लिस्ट में एलएलबी प्रथम वर्ष के लिए ओपन वर्ग के लिए 68 से 67.33, सामान्य महिला वर्ग के लिए 67.03 से 61.25, दिव्यांग के लिए 65.50 से 60.86, सैन्य आश्रितों के लिए 67.11 से 54.67 और स्वतंत्रता सेनानी (एफएफ) आश्रितों के लिए 51.33 से 49.89 कटऑफ जारी हुई है। इसी तरह ओबीसी ओपन वर्ग में 67.26 से 62.44, महिला वर्ग में 62.33 से 58.70, दिव्यांग के लिए 58.65 से 55.72, सैन्य आश्रित के लिए 57.92 से 46.89 तक कटऑफ मेरिट तैयार हुई है। एससी ओपन वर्ग में 66.80 से 57.83, महिला वर्ग में 57.48 से 53.42, दिव्यांग वर्ग के लिए 51 से 50.08 और सैन्य आश्रित के लिए 48.59 से 46.89 तक कट ऑफ मेरिट बनाई गई है। एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी मेरिट में शामिल हैं।
विज्ञापन

एमकॉम प्रथम वर्ष में ओपन वर्ग के लिए 58.32 से 55.40, सामान्य महिला वर्ग में 55.25 से 51.85 तक और दिव्यांग, सैन्य आश्रित और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी के सभी अभ्यर्थी चयनित होने की कटऑफ मेरिट तैयार हुई है। इसी तरह पिछड़ा ओपन वर्ग में 55.30 से 49.50, महिला वर्ग में 49.45 से 46.05 और दिव्यांग, सैन्य आश्रित और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को कटऑफ मेरिट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत प्रवेश को 65 फार्म जमा

परास्नातक और एलएलबी में प्रवेश के लिए 65 सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों ने ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत फार्म बरेली कॉलेज में जमा किए हैं। बरेली कॉलेज इस कोटे के अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए जल्द ही मेरिट जारी करेगा।

एलएलबी और एमकॉम की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। इसमें चयनित छात्र-छात्राएं 20 और 21 नवंबर को प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करा लें। यह प्रक्रिया कॉलेज में सुबह 10 से दो बजे तक पूरी होगी। - डॉ. वीपी सिंह, प्रवेश समन्वयक, बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed