फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seats available until October 30 on five special trains passing through Bareilly

Bareilly News: बरेली होकर गुजरने वाली पांच विशेष ट्रेनों में 30 अक्तूबर तक सीटें खाली

Mon, 19 Oct 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 19 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Seats available until October 30 on five special trains passing through Bareilly
बरेली। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। नियमित ट्रेनों में नवंबर के अंत तक कन्फर्म टिकट मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब विशेष ट्रेनों में भी बुकिंग तेज हो गई है। त्योहार के इस सीजन में रेलवे बरेली होकर अप-डाउन 48 विशेष ट्रेनें चला रहा है। इनमें भी कई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 19 से 30 अक्तूबर तक बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की पांच विशेष ट्रेनों में सीटें खाली हैं। उन्होंने बताया कि 05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी में 20 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 77, तृतीय में 294, इकॉनमी श्रेणी में 81 और स्लीपर में 10 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 100, तृतीय श्रेणी में 345, इकॉनमी श्रेणी में 118 और स्लीपर में 140 सीटें खाली हैं। 05193 छपरा-पठानकोट विशेष गाड़ी में 19 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 51, तृतीय श्रेणी में 217, इकोनॉमी श्रेणी में 31 सीटें, 26 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 53 और तृतीय में 217 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती (दिल्ली) विशेष गाड़ी में 25 अक्तूबर को वातानुकूलित एसी द्वितीय श्रेणी में 69 और तृतीय में 521 सीटें उपलब्ध हैं। 04830 गोरखपुर-जोधपुर विशेष गाड़ी में 23 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 48, तृतीय में 145, स्लीपर में 162 सीटें और 30 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 61, तृतीय में 66, स्लीपर श्रेणी में 354 सीटें खाली हैं।
04824 मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी में 27 अक्तूबर को एसी द्वितीय श्रेणी में 31, तृतीय में 126 और स्लीपर श्रेणी में 142 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed