{"_id":"665666d4f6aea3fb0d0d0851","slug":"search-for-alternative-route-for-operation-of-e-buses-between-bareilly-shishgarh-bareilly-news-c-4-lko1018-410317-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली-शीशगढ़ के बीच ई-बसों के संचालन के लिए वैकल्पिक रूट की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली-शीशगढ़ के बीच ई-बसों के संचालन के लिए वैकल्पिक रूट की तलाश
Wed, 29 May 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 29 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शीशगढ़ रूट पर चलने वाली पांच ई-बसों के लिए वैकल्पिक रूट की तलाश शुरू कर दी गई है। इस रूट पर गांव मिर्जापुर में सड़क का निर्माण शुरू होने के कारण बसों के संचालन में समस्या हो रही है। बसों में टूटफूट भी हो रही है। ऐसे में फिलहाल बसों का संचालन रोकने या फिर नए रूट से संचालन करने पर विचार किया जा रहा है।
सिटी बस सर्विसेस के तहत शहर में अलग-अलग रूटों पर 25 ई-बसों का संचालन हो रहा है। इनमें पांच बजे बरेली-शीशगढ़ के बीच चलती हैं। इसके अलावा बरेली-फरीदपुर, बरेली-शेरगढ़, बरेली-आंवला रूट पर अन्य बसों को चलाया जाता है। मिर्जापुर में सड़क को निर्माण से पहले खोद दिया गया है। अन्य बसों के मुकाबले ई-बसें इस तरह की सड़कों पर चलने में समक्ष नहीं होती। ऐसे में बसों के संचालन के विकल्प तलाश किए जा रहे हैं। इधर, बरेली-शाही रूट से दो बसों को हटा दिया गया है। इस रूट पर बसों का लोड फैक्टर कम हो गया है। सिटी डिपो बस इंचार्ज राहुल यादव ने बताया कि मिर्जापुर में सड़क निर्माण होने के कारण बसों के संचालन में समस्या हो रही है।