फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SDM warned the copy writer who was suppressing 83 complaints

Bareilly News: 83 शिकायतें दबाए बैठे नकल नवीस को एसडीएम ने चेताया

Fri, 25 Jul 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
SDM warned the copy writer who was suppressing 83 complaints
बरेली। सदर तहसील के नकल नवीस भानु प्रताप सिंह 83 जनशिकायतों पर कुंडली मारे बैठे हैं। प्रकरण में लापरवाही के आरोप में एसडीएम ने नोटिस जारी कर दी है। लंबित शिकायतों के निस्तारण न होने पर प्रकरण का संज्ञान डीएम ने भी लिया है।
विज्ञापन

डीएम की तरफ से भेजी गई सूची के मुताबिक नकल नवीस भानु प्रताप सिंह के पास मुख्यमंत्री जनता दर्शन की पांच शिकायतें लंबित हैं। इसी तरह शासन, राजस्व परिषद और मंडलायुक्त के स्तर से संदर्भित 78 मामले हैं। इस मामले में नकल नवीस को जारी नोटिस में एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने कहा है कि आपको लंबित संदर्भों की प्रतिदिन सूची तैयार कर उसका निस्तारण कराने के लिए पूर्व से ही निर्देश हैं। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई है। लंबित प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में 21 जुलाई को समीक्षा बैठक से पहले नकल नवीस को जानकारी भी दी गई थी। इसके बाद भी वह कार्यालय से गैर हाजिर रहे। फोन भी बंद कर रखा था। इस मामले में एसडीएम ने चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण भी तलब किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed