फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SDM included in the investigation team of Deepmala Hospital

Bareilly News: दीपमाला अस्पताल की जांच टीम में एसडीएम शामिल

Fri, 29 Nov 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
SDM included in the investigation team of Deepmala Hospital
बरेली। दीपमाला अस्पताल प्रकरण की चल रही जांच पूरी होने से पूर्व अब दस्तावेजों की दोबारा जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चल रही जांच में अब एसडीएम सदर को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व दीपमाला अस्पताल के डॉ. सोमेश मेहरोत्रा ने आयुष्मान कार्ड से इलाज करा रहे मरीज को अतिरिक्त भुगतान न किए जाने पर अस्पताल से निकाल दिया था। वायरल वीडियो में आयुष्मान योजना के खिलाफ भड़काऊ बोल का संज्ञान लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल को आयुष्मान पैनल से हटा दिया था। साथ ही, जांच के निर्देश दिए थे। टीम बीते दो सप्ताह से जांच कर रही है, लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। बताते हैं कि लेटलतीफी से जांच टालने की सुगबुगाहट पर डीएम ने एसडीएम को भी जांच टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन

लिहाजा, डिप्टी सीएमओ और एसीएमओ की अब तक हुई जांच को प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आंका जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य दस्तावेज भी तलब किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अफसर भी टीम में शामिल हुए हैं। प्राप्त रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed