फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SDE surrounded after disconnecting connections of defaulters, documents torn

Bareilly News: बकायदारों के कनेक्शन काटने पर एसडीई को घेरा, दस्तावेज फाड़े

Mon, 07 Oct 2024 05:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
SDE surrounded after disconnecting connections of defaulters, documents torn
बरेली। बकाया जमा न करने पर बिजली कनेक्शन काटने पर कुछ लोगों ने एसडीई को घेर लिया। दस्तावेज फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। इलाके में अन्य स्थानों पर भी बकाया वसूली अभियान नहीं चलाने दिया। इज्जतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डीडीपुरम उपकेंद्र के एसडीई पारस रस्तोगी रविवार को टीम के साथ बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने निकले थे। कैलाशपुरम में 36 हजार की बकायेदार गौरी अग्रवाल का कनेक्शन काट दिया। घर पर मौजूद ऋषभ नाम के युवक ने विरोध किया। इसके बाद टीम यहां से गुड्डू आटा चक्की के पास कनेक्शन काटने पहुंची। ऋषभ अपने साथियों के साथ यहां भी आ गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एसडीई को घेरकर कई दस्तावेज फाड़ दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए वीडियोग्राॅफी भी करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। उससे बचकर एसडीई इज्जतनगर थाने पहुंचे। उन्होंने यहां सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed