फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scuffle with police who went to stop DJ, report filed against 30 unknown people

Bareilly News: डीजे बंद करने गई पुलिस से हाथापाई, 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 19 May 2025 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with police who went to stop DJ, report filed against 30 unknown people
हाफिजगंज। डीजे बंद करने गई पुलिस से हाथापाई की गई। संबंधित युवक को जब पुलिस जीप में बैठाने की कोशिश की तो 30 महिला-पुरुष आ गए। इस बीच आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने डीजे को जब्त कर एक नामजद समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई प्रमोद कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार की रात वह गश्त कर रहे थे। रात में थाना प्रभारी द्वारा फोन पर उन्हें सूचना मिली कि थाने से करीब 500 मीटर आगे तेज आवाज में डीजे बज रहा है, जिस सूचना पर वह अपने साथ विनीत कुमार व नन्हेलाल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। उन्होंने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर डीजे को बंद कराने को कहा। इसके बाद भी आरोपी शनिवार की देर रात 12.10 तक डीजे बजाते मिले। इसके बाद पुलिस ने डीजे बंद करने की कोशिश की तो आरोपी युवक हाथापाई करने लगा, जब पुलिस आरोपी युवक शाहरूख को ले जाने लगी तो करीब 30 महिला और पुरुष आ गए। इस बीच आरोपी भाग गया। इस बीच आरोपी की मां ने पुलिस को धमकी दी। दरोगा प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शाहरूख, उसकी मां समेत 30 अज्ञातों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालन सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed