फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   samajwadi party leaders clash in party meeting in bareilly

Bareilly News: सपा की बैठक में महानगर सचिव से हाथापाई, बैठक से भगाया, पूर्व सांसद पर बदसलूकी का आरोप

Mon, 11 Mar 2024 07:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 11 Mar 2024 07:42 AM IST
सार

बरेली में सपा में अंदुरुनी कलह थम नहीं रही। रविवार को पार्टी की बैठक में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव की मौजूदगी में महानगर सचिव बाबर अली उर्फ डॉ. चांद से हाथापाई की गई। 

विज्ञापन
samajwadi party leaders clash in party meeting in bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में सपा की बैठक में रविवार को जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव की मौजूदगी में महानगर सचिव बाबर अली उर्फ डॉ. चांद से हाथापाई की गई। महानगर सचिव का आरोप है कि किसी ने उनको थप्पड़ भी मारा। पूर्व सांसद ने उनको बैठक से बाहर फेंकने की बात कही।

विज्ञापन


रविवार को सपा की आंवला लोकसभा क्षेत्र से संबंधित पदाधिकारियों की बैठक हो रही थी। पूर्व मंत्री भगवत सरन, कई पूर्व विधायक और पार्टी के जिलेभर के पदाधिकारी इसमें पहुंचे थे। महानगर सचिव बाबर अली भी बैठक में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


बाबर का कहना है कि वह मुलायम सिंह यादव के साथ उस समय से पार्टी से जुड़े हैं, जब जनता दल था। सपा का गठन भी नहीं हुआ था। बैठक में वह आगे बैठ गए तो पूर्व सांसद ने उसने पीछे बैठने को कह दिया। वह पीछे बैठ गए तो किसी ने उनके थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान वीरपाल सिंह ने कहा कि बैठक से उठाकर बाहर फेंक दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव का कहना है कि वह बैठक में शामिल हुए थे, लेकिन उनके सामने इस तरह का कोई वाक्या नहीं हुआ। उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed