फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Screening of TB patients will be done from slums to brick kilns

Bareilly News: मलिन बस्ती से लेकर ईंट भट्ठों तक होगी टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग

Wed, 18 Jun 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Screening of TB patients will be done from slums to brick kilns
बरेली। क्षय रोग उन्मूलन के तहत टीबी मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों की ओर से शिविर लगेंगे। लक्षित समूह मलिन बस्ती, झुग्गी, ईंट भट्ठों के कर्मचारी आदि की स्क्रीनिंग शुरू हुई है, जो कि 30 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक झुग्गी, मलिन बस्ती के अलावा अनाथालाय, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय, कारागार, सब्जी और फलमंडी, मजदूर चौराहा, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट, ईंट भट्ठे, स्टोर क्रेशर, साप्ताहिक बाजार आदि स्थानों पर टीम पहुंचकर संदिग्ध लोगों की जांच करेंगी। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, कुपोषित, डायबिटीज, धूम्रपान, शराब पीने वाले, टीबी रोगियों के तीमारदार, इलाज पूरा कर चुके क्षय रोगी, एचआईवी पीड़ितों की भी जांच की जाएगी। पुष्टि होने पर इलाज होगा।
विज्ञापन


खांसी के अलावा गर्दन में गिल्टी, गांठ भी लक्षण
दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आना टीबी के संदिग्ध लक्षण है। गले में गिल्टी या गांठ का निकलना भी अब लक्षणों में शामिल है। इसके अलावा बुखार और रात में पसीना आना, मुंह से खून आना, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, वजन कम होना, भूख न लगना, थकान भी टीबी का लक्षण हो सकता है। इसलिए इन लक्षणों के उभरने पर स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क जांच कराएं। ताकि इलाज जल्द शुरू हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed