{"_id":"64c38044245cc8a6370865c6","slug":"scooty-riders-dragged-the-young-man-on-the-road-in-bareilly-2023-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में खुलेआम गुंडई: स्कूटी से बांधकर युवक को सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में खुलेआम गुंडई: स्कूटी से बांधकर युवक को सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी
Fri, 28 Jul 2023 03:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jul 2023 03:42 PM IST
सार
बरेली में युवक को स्कूटी से बांधकर घसीटने का वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना संजय नगर की बताई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
स्कूटी सवारों ने युवक को घसीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में स्कूटी सवारों ने एक युवक को सड़क पर घसीटा। युवक को स्कूटी से बांधकर घसीटने का वीडियो भी वायरल हुआ है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में स्कूटी सवार तीन युवक एक युवक को स्कूटी के पीछे बांधकर घसीटते नजर आ रहे हैं। आसपास से लोग गुजरते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने स्कूटी सवारों को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सड़क पर घिसट रहे युवक के हाथ स्कूटी से बंधे हुए हैं। यह घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना कब की है, स्कूटी सवार युवक कौन हैं और किसे घसीट रहे हैं, यह अभी पता नहीं चल सका है। न ही थाने में इस तरह की कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। वायरल वीडियो के संबंध में इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन