फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   scooty rider man dies due to bull attack in bareilly

Bareilly News: सांड़ के हमले से स्कूटी सवार की मौत, ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था युवक

Fri, 05 Jul 2024 07:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 07:09 PM IST
सार

बरेली के डेलापीर चौराहे के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास सांड़ ने स्कूटी सवार पर हमला कर दिया। इससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
scooty rider man dies due to bull attack in bareilly
अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के डेलापीर चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास स्कूटी सवार युवक पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ड्यूटी करके घर लौट रहा था। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मूल रूप से बदायूं जिले के बिसौली कस्बे के मोहल्ला गुलाब बाग निवासी अमन आर्य (30) परिवार के साथ शहर के डेलापीर चौराहे के पास रहते थे। अमन के बहनोई आशीष ने बताया कि अमन एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह स्कूटी से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात 11 बजे वह काम से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान चौराहे के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के समीप सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमन की अभी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed