फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   scooter rider fell into drain due to lack of boundary wall in Bareilly

Bareilly News: नौ माह से नहीं बन सकी नाले की बाउंड्रीवॉल, स्कूटी चालक गिरा तो जागे जिम्मेदार

Thu, 13 Nov 2025 07:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Nov 2025 07:14 PM IST
सार

बरेली की शिव शक्ति स्टेट कॉलोनी में बृहस्पतिवार को नाले में स्कूटी चालक गिर गए। नाले की दीवार न होने से हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने स्कूटी चालक को बाहर निकाला।

विज्ञापन
scooter rider fell into drain due to lack of boundary wall in Bareilly
नाले में गिरा स्कूटी सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में नौ माह से प्रेमनगर के शिव शक्ति स्टेट कॉलोनी में नाले की दीवार नहीं बन सकी है। स्कूटी चालक के गिरने से जिम्मेदार अब जागे हैं। शिव शक्ति स्टेट कॉलोनी में नाले की दीवार टूटे हुए काफी समय बीत चुका है, अब अवर अभियंता का कहना है कि 10 दिनों में वह काम शुरू करा देंगे।

विज्ञापन


प्रेमनगर के वार्ड 61 कानून गोयान के क्षेत्र शिव शक्ति स्टेट कॉलोनी में बृहस्पतिवार को नाले में स्कूटी चालक गिर गए। इस दौरान वहां भीड़ लग गई, किसी तरह स्कूटी सवार चालक को नाले से बाहर निकाला जा सका। वहां मौजूद कॉलोनी के ही रहने वाले विनोद सक्सेना ने बताया कि नाले के दोनों ओर की बाउंड्री वॉल काफी समय पहले ही टूट गई थी। इससे दोनों ओर का रास्ता काफी संकीर्ण हो गया है। आए दिन लोग दुर्घअनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर 25 मार्च और नौ सितंबर को प्रार्थना पत्र भी दे चुके हैं लेकिन निगम के अधिकारी सुनते ही नहीं है। इसी का परिणाम बृहस्पतिवार को भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन


दो बार बन चुकी है फाइल, अब कह रहे हैं जल्द शुरू होगा काम
कानून गोयान वार्ड के पार्षद कपिल कांत ने बताया कि दो बार बाउंड्री वॉल बनने की फाईल बनकर तैयार हो चुकी है। इसको लेकर जल्द काम शुरू किया जाएगा। बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद वह अवर अभियंता वीरेंद्र पटेल से मिले थे, उन्होंने आश्वासन दिया है कि 10 दिनों में वह काम शुरू करा देंगे। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील भी करते हुए कहा है कि काम शुरू कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed