फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scientists will give information about animal management and nutrition to farmers

Bareilly News: किसानों को पशु प्रबंधन, पोषण की जानकारी देंगे वैज्ञानिक

Thu, 20 Mar 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Scientists will give information about animal management and nutrition to farmers
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर के पशु पोषण विभाग में बुधवार से पोषण स्मार्ट गांव के विकास : पशु आहार निर्माण और रखरखाव विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। अनुसूचित जाति समुदाय के किसानों को वैज्ञानिक बिंदुवार प्रशिक्षण देंगे। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रुपसी तिवारी ने किसानों को प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीक को दूसरों से साझा करने का सुझाव दिया। पशु पोषण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एलसी चौधरी ने समुदाय के सदस्यों के लिए स्थायी और बेहतर जीवनयापन में प्रशिक्षण की जरूरत बताई। वैज्ञानिक डॉ. अंजू काला (वैज्ञानिक) ने कहा कि पशु आहार के संतुलित निर्माण और पोषण बनाने की तकनीकों पर प्रशिक्षण होगा। इस दौरान डॉ. नारायण दत्ता, डॉ. पुतान सिंह, डॉ. असित दास अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed