Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Scientists from 23 states will deliberate on the prevention of animal-borne diseases.

Bareilly News: पशुजन्य बीमारियों की रोकथाम पर मंथन करेंगे 23 राज्यों के वैज्ञानिक

Tue, 17 Nov 2026 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Scientists from 23 states will deliberate on the prevention of animal-borne diseases.
बरेली। पशुओं से इंसानों में फैलने वाली रोगों की रोकथाम और पशुधन उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर मंथन के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में राष्ट्रीय पशु चिकित्सा परजीवी विज्ञान कांग्रेस होगी। 17 से 19 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रम में 23 राज्यों के 225 वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधकर्ता और पशु चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस का विषय वन हेल्थ (एक स्वास्थ्य) होगा। इसमें मानव, पशु, वन्यजीव और पर्यावरण के आपसी संबंध से परजीवी और उभरते पशुजन्य रोगों की रोकथाम और नियंत्रण पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ एकीकृत निगरानी प्रणाली विकसित करने, विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय और शोध के जरिए बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के उपायों पर विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन में 14 मुख्य व्याख्यान होंगे। चार विशेष वैज्ञानिक सत्रों में करीब 215 मौखिक और पोस्टर प्रस्तुति से शोधकर्ता अनुसंधान, नई उपलब्धि साझा करेंगे। आईवीआरआई के परजीवी विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिकों का सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed