{"_id":"6992286266a649eded001909","slug":"scientific-and-modern-management-of-cesarean-delivery-discussed-bareilly-news-c-4-vns1074-827080-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिजेरियन प्रसव के वैज्ञानिक और आधुनिक प्रबंधन पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिजेरियन प्रसव के वैज्ञानिक और आधुनिक प्रबंधन पर हुआ मंथन
विज्ञापन
बरेली। बरेली ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी सोसाइटी ने रविवार को निजी मेडिकल कॉलेज सभागार में सिजेरियन सेक्शन के वैज्ञानिक और आधुनिक प्रबंधन पर संगोष्ठी आयोजित की। इसमें वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ ने अनुभव साझा किए। प्रत्यक्ष प्रशिक्षण का मौका भी मिला।
अध्यक्ष डॉ. लतिका अग्रवाल के मुताबिक, यूपी चैप्टर ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी के सहयोग से आयोजित कांफ्रेंस का उद्देश्य स्त्री रोग विशेषज्ञों को नई तकनीक, सर्जरी और व्यावहारिक कौशल को उच्चीकृत करना था। ताकि मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा बेहतर हो सके।
यूपी कॉग की अध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह ने स्टैंडर्डाइजेशन ऑफ सिजेरियन सेक्शन टेक्नीक, डॉ. साधना गुप्ता ने क्लासीफाई एंड ऑप्टमिक्स प्रीऑपरेटिव तैयारियों और निशान से निजात, डॉ. भारती महेश्वरी ने इंडिकेशन ऑफ सिजेरियन सेक्शन एंड सिजेरियन सेक्शन ऑडिट विषय पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
वीडियो सेशन में टांके और क्रमवार डिवैस्कुलेराइजेशन पर प्रस्तुति दी गई। टैकिंग चैलेंज एंड सरप्राइज इन सिजेरियन सेक्शन विषय पर पैनल चर्चा आयोजित हुई। मेडिकोलीगल मुद्दे पर मंथन के दौरान कानूनी जानकारी और सावधानियों के बारे में बताया। प्रश्नोत्तरी भी आयोजित हुई।
मातृ और शिशु सुरक्षा संबंधी दिए गए सुझाव
डॉ. लतिका के मुताबिक, सिजेरियन और नॉर्मल डिलीवरी के अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान सेहत का ध्यान रखने और प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की देखभाल संबंधी सुझाव भी साझा किए गए। वर्क स्टेशन सेशन में व्यावहारिक ज्ञान के लिए टांके लगाने और यूट्राइन डिवैस्कुलेरेशन पर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी। विशेषज्ञों ने गायनेकोलॉजिस्ट के सवालों के जवाब दिए। यहां संस्था संरक्षक डॉ. लता अग्रवाल, सचिव डॉ. अनीता नाथ, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. अनुजा सिंह, डॉ. दरख्शा अब्बास, डॉ. नीला सिंह व अन्य वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे। ब्यूरो