फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schools remained closed due to census training, students returned empty-handed

Bareilly News: जनगणना प्रशिक्षण के फेर में बंद रहे स्कूल, बैरंग लौटे छात्र

Tue, 21 Apr 2026 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Schools remained closed due to census training, students returned empty-handed
बरेली। जिले में जनगणना की प्रक्रिया शुरू होते ही सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पटरी से उतर गई है। सोमवार को जिले के कई विद्यालयों में ताला लटका मिला। छात्र-छात्राओं को बिना पढ़ाई के ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में सोमवार से जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षकों के प्रशिक्षण में व्यस्त होने के कारण वे अपने मूल विद्यालयों में उपस्थित नहीं हो सके।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:30 बजे प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर (द्वितीय) और प्राथमिक विद्यालय चीनी मिल में ताला लटका हुआ पाया गया। प्राथमिक विद्यालय चीनी मिल नेकपुर में तीन दिन स्कूल बंद रहने का नोटिस चस्पा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बंडिया, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कोहाड़ापीर, उच्च प्राथमिक कोतवाली, उच्च प्राथमिक फरीदापुर चौधरी, उच्च प्राथमिक पीर बहोड़ा और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमगिरीगंज जैसे तमाम स्कूलों का भी यही हाल रहा।

मामले में बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की गई है। यह निर्णय लिया गया है कि भविष्य में किसी भी विद्यालय के सभी शिक्षकों को एक साथ प्रशिक्षण के लिए नहीं बुलाया जाएगा, ताकि स्कूलों के संचालन में बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed