फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schools closed up to class VIII due to heavy rain in Bareilly shahjahanpur

School Closed: इन जिलों में भारी बारिश के कारण आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी, येलो अलर्ट जारी

Mon, 08 Jul 2024 07:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 07:44 AM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में बारिश को देखते हुए सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं बरेली और पीलीभीत में बारिश के चलते सिर्फ आज स्कूल बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
Schools closed up to class VIII due to heavy rain in Bareilly shahjahanpur
पूरनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को दिनभर रिमझिम का क्रम बना रहा तो रात में तेज बारिश हुई। सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह से ही गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के कारण बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले में बारिश को देखते हुए सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार को विद्यालय नहीं खुलेंगे। यह जानकारी बीएसए दिव्या गुप्ता ने दी है। हालांकि बरेली और पीलीभीत जिले में सिर्फ सोमवार को आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों से इसके मैसेज सुबह ही अभिभावकों के फोन पर आ गए। 
विज्ञापन


बरेली में येलो अलर्ट जारी 
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। भारी बारिश की संभावना है। बरेली, पीलीभीत और बदायूं में बारिश का येलो अलर्ट है। इससे पहले बरेली में शनिवार देर रात से जारी हल्की, तेज बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह से घने बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं रिमझिम होती रही। 24 घंटे में 31.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हनुमत धाम के घाट डूबे 
शाहजहांपुर में खन्नौत नदी में पानी छोड़े जाने से हनुमतधाम में घाट डूब गए। इसके साथ ही पीछे की ओर बनाए नवनिर्मित वैकल्पिक मार्ग पर भी पानी भर गया। इससे रेती की ओर से हनुमतधाम पर आने वाले लोगों को विसरात रोड होकर मंदिर तक आना पड़ा। 

पर्यटन स्थल के रूप में अपनी पहचान बना चुके हनुमतधाम पर बजरंग बली की 108 फुट ऊंची मूर्ति के दर्शन के लिए दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि मुख्य द्वार से हनुमतधाम पर आवागमन जारी है। लोगों से अपील की जा रही ही घाटों से नीचे की ओर न जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed