फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schools closed on every Saturdays and Monday of Sawan months in Budaun

School Closed: यूपी के इस जिले में सावनभर शनिवार और सोमवार को बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, आदेश जारी

Fri, 19 Jul 2024 06:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 06:33 PM IST
सार

बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के चलते मुख्य मार्गों पर शुक्रवार रात से सोमवार रात तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत होगी। इसके चलते कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में शनिवार और सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
Schools closed on every Saturdays and Monday of Sawan months in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में सावन माह के मद्देनजर बीएसए ने कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों में शनिवार और सोमवार को अवकाश घोषित किया है। वहीं 20 जुलाई को वृह्द स्तर पर होने वाले पौधरोपण अभियान में शिक्षक व कर्मचारियों को हिस्सा लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिले के कछला गंगाघाट से लाखों की संख्या में कांवड़ियों का आना-जाना सावनभर लगा रहेगा। उनकी सुरक्षा की दृष्टि से शासन के निर्देश पर डीएम निधि श्रीवास्तव ने मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू कराया है। रूट डायवर्जन होने की वजह से शिक्षकों, बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत होगी। 
विज्ञापन


तीन दिन बंद रहेगा बरेली-बदायूं हाईवे: इन रास्तों से निकलेंगे दिल्ली-आगरा जाने वाले वाहन, देखें रूट डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको ध्यान में रखते हुए डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी परिषदीय मान्यता प्राप्ता, सहायता प्राप्त और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रावण मास में प्रत्येक शनिवार व सोमवार को बंद रहेंगे।

शिक्षकों ने मांगा अवकाश
कांवड़ यात्रा की वजह से शुक्रवार से सोमवार तक आवागमन में दिक्कत रहेगी। स्कूल पहुंच पाना भी मुश्किल होगा। यह मुद्दा उठाते हुए शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सदस्यों और पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में वर्षों की भांति इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास में प्रत्येक शनिवार और सोमवार के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अरुण पांडे के साथ प्रेमानंद शर्मा, फरहत हुसैन, सुरेंद्र सिंह, किरन सिंह, प्रतीक दुबे, हरीश दिनकर, राजेंद्र सिंह यादव, चक्रेश कुमार आदि रहे। 

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पांच जोन और 16 सेक्टर बनाए
कछला गंगा घाट से लेकर शहर तक सुरक्षा व्यवस्था को पांच जोन और 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसमें पांच सीओ, 13 थाना प्रभारी, 21 इंस्पेक्टर, 100 दरोगा, 161 हेड कांस्टेबल, 393 कांस्टेबल, 91 महिला पुलिस कर्मी और 374 होमगार्डों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed