फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schools closed due to heavy rain in Pilibhit

Weather: यूपी के इस जिले में बारिश के कारण आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

Sun, 07 Jul 2024 07:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jul 2024 07:54 PM IST
सार

पीलीभीत में शनिवार को शुरू हुई बारिश रविवार को दिनभर जारी रही। जिससे जिले के कई स्कूलों में भी पानी भर गया। सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर बेसिक और मान्यता प्राप्त कक्षा आठ तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
Schools closed due to heavy rain in Pilibhit
पूरनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जनपद में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को दिनभर बारिश का क्रम जारी रहा। बीते 24 घंटे से लगातार बारिश होने से नदियां उफना गई हैं। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर जिले के सभी बेसिक और मान्यता प्राप्त कक्षा आठ तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बारिश से कई स्कूलों में पानी भर गया है। सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर सोमवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


रविवार को बारिश से शहर के लगभग हर मोहल्ले की गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो रहा था। इधर मैदानी क्षेत्र के साथ ही पहाड़ों पर भी बारिश से शारदा नदी भी उफना गई है। नेपाल के सीमावर्ती गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने नदियों में जलस्तर बढ़ने से जिले में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी झमाझम बारिश की संभावना जताई है। दो दिन में करीब 110 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन

दिनभर होती रही बरसात 
शनिवार को शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार को पूरे दिन जारी रहा। बारिश से स्टेशन रोड, चूड़ी वाली गली, अशोक कॉलोनी, बल्लभनगर कॉलोनी, टनकपुर हाईवे, चीनी मिल मार्ग, अंडरपास, जिला अस्पताल, क्षय रोग केंद्र, कलक्ट्रेट परिसर सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। बारिश के चलते श्रमिकों को काम नहीं मिल सका तो ठेला और खोमचा वाले अपनी दुकानों को नहीं लगा सके। बारिश के चलते लोग घरों में ही रहे। जिले के कई स्कूलों में भी पानी भर गया।

यशवंतरी देवी मंदिर में भर गया पानी
यशवंतरी देवी मंदिर के पास बड़ा तालाब हैं। बीते दो दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते तालाब उफना गया। इससे तालाब का पानी मंदिर परिसर में आ गया। इससे आधा मंदिर पानी में डूब गया। शाम तक मंदिर में जलभराव की समस्या बनी रही। गंदे पानी में ही लोग मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

ग्रामीणों को किया गया सतर्क 
डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है। फिलहाल अभी बाढ़ का खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed