फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schoolgirl went with her boyfriend by giving food to the family

घर वालों को खाने में नशा देकर प्रेमी के साथ चली गई छात्रा

Tue, 02 Jun 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl went with her boyfriend by giving food to the family
ज़िंदगी का नशा और शायराना अल्फ़ाज़... - फोटो : Amar Ujala

सोमवार सुबह संबंधियों ने निजी अस्पताल में कराया इलाज

विज्ञापन
बरेली। दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंधों का घरवालों ने विरोध किया तो छात्रा ने खाने में नशे की गोलियां मिला दीं। खाना खाने के बाद सभी बेसुध हो गए तो छात्रा घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। सोमवार सुबह गंभीर हालत में परिवार के सदस्यों ने किसी तरह संबंधियों से मदद मांगी तो उनका इलाज कराया गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर क्षेत्र के एक शिक्षक ने बताया कि सोमवार को इलाके के ही एक गांव में रहने वाले उनके संबंधी ने साढ़े ग्यारह बजे फोन करके बड़े भाई के परिवार की हालत गंभीर होने की सूचना दी। बड़े भाई पंजाब में एयरफोर्स में कार्यरत हैं। शिक्षक तुरंत भाई के घर पहुंचे तो उन्हें भाभी, एक भतीजा और भतीजी बेसुध अवस्था में मिली। सभी उल्टियां कर रहे थे। बड़ी भतीजी 18 वर्षीय बीकॉम की छात्रा घर से गायब थी। उन्होंने तुरंत सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक सभी की हालत गंभीर बनी रही। शिक्षक के मुताबिक, बड़ी भतीजी का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों ने इसका विरोध किया तो छात्रा ने मां और भाई-बहन को खाने में नशे की गोलियां खिला दीं और युवक के साथ चली गई। परिवार आरोपी के घर पहुंचा तो वहां उनसे गालीगलौज की गई। शिक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के परिवार से बात कर भतीजी के शाम तक थाने आ जाने का भरोसा दिलाया, लेकिन देर रात संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

मां नहीं जगी तो छोटी बेटी ने मौसी को दी खबर

परिवार से बातचीत करने में सामने आया कि उनकी सबसे छोटी बेटी रविवार रात बिना खाना खाए ही सो गई थी। सोमवार सुबह वह उठी तो बाकी सभी सदस्य सोते मिले। इस पर उसने मां और भाई को जगाने की कोशिश की। वे नहीं उठे तो मुंह पर पानी भी डाला। करीब 10 बजे तक कोई हिला तक नहीं तो वह भागकर गांव में ही रहने वाली अपनी मौसी के घर पहुंची और मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed