फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   schoolgirl dies as vehicle full of buffaloes overturned on her in Bareilly

बरेली में दर्दनाक हादसा: साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा पर पलटा भैंसों से भरा वाहन, मौके पर मौत

Sat, 28 Feb 2026 11:22 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शीशगढ़ (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Feb 2026 11:22 AM IST
सार

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में भैंसों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर साइकिल सवार छात्रा के ऊपर पलट गया। हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
schoolgirl dies as vehicle full of buffaloes overturned on her in Bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में बंजरिया मोड़ के पास शुक्रवार को सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा के ऊपर भैंसों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 16 वर्षीय छात्रा मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


शीशगढ़ के थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि लालू नगला निवासी बाबू अली उर्फ महबूब अली की पुत्री मुस्कान सुबह करीब आठ बजे घर से कोचिंग के लिए साइकिल से जा रही थी। वह बंजरिया मोड़ के पास पहुंची थी। इसी दौरान भैंसों को लेकर जा रहा पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। छात्रा उसके नीचे दब गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया 
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे वाहन के नीचे से निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन में क्षमता से अधिक पशु लदे थे, जिससे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed