फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schoolgirl died after being MR vaccine in Pilibhit

पीलीभीत में एमआर का टीका लगने के बाद हालत बिगड़ी, छात्रा ने दम तोड़ा

Wed, 05 Dec 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 05 Dec 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl died after being MR vaccine in Pilibhit
रोती बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में स्कूल में मीजल्स-रुबेला (एमआर) का टीका लगने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह फिर अचानक पढ़ाई के दौरान उसकी हालत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने छात्रा को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर गलत वैक्सीन लगाने का आरोप लगाया। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया।     
विज्ञापन

 
शहर से सटे गांव चंदोई निवासी फैजुल हक की 11 वर्षीय बेटी जैनब सेंट एलॉयसियस में कक्षा छह की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह स्कूल में एमआर का टीका लगने के बाद दोपहर को जब जैनब घर लौटी तो चक्कर आने के साथ ही उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। रात में उल्टी होने के बाद वह घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसी तरह रात गुजरने के बाद मंगलवार सुबह जैनब ने तबियत में सुधार होना बताया जिस पर परिवारीजनों ने उसे स्कूल भेज दिया। यहां करीब साढे़ नौ बजे अचानक फिर तबीयत बिगड़ी और जैनब बेहोश होकर गिर गई। 

इसे देख आनन-फानन में स्कूल प्रबंधक ने परिजनों को सूचित कर छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. जगदीश ने छात्रा का उपचार करना शुरू किया। हालत बिगड़ती देख एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डॉ सीबी चौरसिया समेत कई चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। 

यहां उपचार शुरू होने के कुछ समय बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया। इसकी भनक लगते ही इमरजेंसी वार्ड में परिजनों के बीच कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों को देख चिकित्सक दाएं-बाएं होने लगे। 

हंगामे की आशंका के चलते पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल केपी सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। 

परिजनों ने गलत वैक्सीन लगाने का आरोप लगाते हुए टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही तो परिजन बिफर पड़े और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात लिखित में देने पर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।       
 

सीएमओ ने टीके को बताया सुरक्षित       

जैनब की मौत के बाद मामले की जांच पड़ताल के बाद सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टीके को पूरी तरह सुरक्षित बताया। कहा कि जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। अभी तक इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि जैनब की मौत एमआर टीके से नहीं हुई है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम कराने के बाद पता लग सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed