{"_id":"67dc123e9506eba0c60c0dd5","slug":"school-girls-felt-uncomfortable-due-to-man-making-video-while-dancing-in-bareilly-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने बीच रास्ते पर की ऐसी करतूत, असहज हो गईं छात्राएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने बीच रास्ते पर की ऐसी करतूत, असहज हो गईं छात्राएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 20 Mar 2025 06:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Mar 2025 06:34 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर में एक युवक को छात्राओं के सामने रास्ते पर रील बनाना भारी पड़ गया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रास्ते पर डांस करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में स्कूल जा रही छात्राओं के सामने रास्ते पर युवक ने डांस करते रील बनाई, जिसे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। रील देखने के बाद लोगों ने आपत्ति की और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फरीदपुर कस्बा के गली गन्ना दफ्तर का रहने वाला युवक घर पर ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। युवक ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए सुबह-सुबह छात्राओं के निकलने के समय पर रास्ते पर डांस करते हुए रील बनाई। उसने यह रील अपने सोशल मीडिया अकाउंटर पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन
वीडियो में युवक बीच रास्ते पर डांस करता दिख रहा है। उसकी करतूत से छात्राएं असहज होकर उससे बचकर निकलती दिख रही हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो देखकर आपत्ति जताई। शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसे हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन