फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   school girl committed suicide after obscene video goes viral in bareilly

छात्रा ने दी जान: दूसरे समुदाय के युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला आपत्तिजनक वीडियो, आहत किशोरी ने खाया जहर

Mon, 04 Sep 2023 08:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 08:42 AM IST
सार

बरेली के थाना देवरनियां क्षेत्र में 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था। इस मामले में पुलिस आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन
school girl committed suicide after obscene video goes viral in bareilly
आरोपी युवक शावेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के थाना देवरनियां क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ने वाले युवक ने अपनी ही कक्षा की दूसरे समुदाय की छात्रा के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। वायरल वीडियो से आहत छात्रा ने दो दिन पहले जहर खा लिया। रविवार को छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाने की बात कह रही है।

विज्ञापन


देवरनियां निवासी आरोपी शावेज रिजवी और क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय की किशोरी एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। छात्रा के परिजनों ने बताया कि 15 अगस्त को उनकी बेटी कॉलेज गई थी। उसी दौरान शावेज रिजवी ने किशोरी के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों ने इसे लव जिहाद बताकर कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार बनी काल: पलक झपकते ही दंपती समेत चार की मौत, लखनऊ के अब्दुल्ला की खत्म हुई दुनिया
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेश नाम के युवक ने मामले की शिकायत ट्विटर पर पुलिस से भी की थी। उसने शिकायत की थी कि आरोपी दूसरे समुदाय की लकड़ी के साथ लव जिहाद करके उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लगा रहा है। आरोपी के खिलाफ छात्रा के पिता ने तहरीर दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दो दिन पहले खा लिया था जहरीला पदार्थ 

आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद तनाव में आई छात्रा ने दो दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन गंभीर हालत में छात्रा को पहले बरेली के एक मेडिकल कॉलेज ले गए, यहां उसे रेफर कर बारादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम कराया है।

इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि वीडियो वायरल के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed