फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four members of family killed in Pilibhit road accident

तेज रफ्तार बनी काल: पलक झपकते ही दंपती समेत चार की मौत, लखनऊ के अब्दुल्ला की खत्म हुई दुनिया

Sun, 03 Sep 2023 06:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 06:47 PM IST
सार

पीलीभीत में असम हाईवे पर शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़ी डीसीएम में जा घुसी, जिससे कार में सवार दंपती समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मासूम समेत दो घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Four members of family killed in Pilibhit road accident
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के सेहारामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर खड़ी डीसीएम से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में लखनऊ के मोहल्ला खदरा निवासी अब्दुल्ला, उनकी पत्नी साईमा राहत उर्फ अमरीन, चचेरी बहन बुतुल, मरियम की घटना स्थल पर मौत हो गई। कार सवार अब्दुल्ला की आठ महीने की पुत्री अभीया और मरियम का भाई आमीन घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। सभी लोग कार से नैनीताल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा नींद की झपकी आने से हुआ। कार की रफ्तार भी तेज थी। 

विज्ञापन


हादसा शनिवार रात करीब तीन पूरनपुर हाईवे पर शाहजहांपुर की सीमा से तीन किलोमीटर पहले कजरी निरंजनपुर गांव के पास हुआ। कार सवार लखनऊ से पीलीभीत की तरफ आ रहे थे। असम हाईवे पर शाहजहांपुर की सीमा से करीब तीन किलोमीटर पहले मुर्गों को लेकर जा रही डीसीएम शनिवार रात को खराब हो गई थी। डीसीएम सवार मुर्गों को दूसरे वाहन से ले गया। डीसीएम हाईवे किनारे खड़ी कर दी।

विज्ञापन

तेज रफ्तार से थी कार 

रात करीब तीन बजे लखनऊ की ओर से आ रही कार डीसीएम में पीछे से घुस गई। कार की गति काफी तेज थी। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार अब्दुल्ला चला रहा था। अब्दुल्ला के चाचा और बुतुल के पिता नसीम ने बताया कि अब्दुल्ला अपनी पत्नी, पुत्री और उसकी पुत्री बुतुल, भाई इजहार की पुत्री मरियम को साथ लेकर कार से नैनीताल जाने के लिए शनिवार रात 11 बजे घर से निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: युवक ने दी मुख्यमंत्री को मारने की धमकी, हिंदू जागरण मंच ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
 

रात करीब साढ़े तीन बजे किसी ने अब्दुल्ला के मोबाइल से हादसे की जानकारी दी। सूचना पर एसओ सेहरामऊ उत्तरी मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पंहुचे। कार सवार अब्दुल्ला की आठ महीने की पुत्री अभीया और मरियम का भाई आमीन ही जिंदा बचे थे शेष सभी चारों लोगों की मौत हो चुकी थी। 

पहले चूका घूमने का था प्लान 

पुलिस ने घायलों को कार से निकलवाकर सीएचसी भेजा। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिनको इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। इसके बाद अब्दुल्ला, उनकी पत्नी साईमा राहत, चचेरी बहन बुतुल व मरियम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एएसपी अनिल कुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि सीओ आलोक सिंह ने बताया कि कार सवार लखनऊ से पीलीभीत चूका घूमने आ रहे थे। इसके बाद नैनीताल घूमने जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed