{"_id":"5d496b188ebc3e6c9568eb82","slug":"school-boy-dies-as-electric-pole-falls-on-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: बिजली का पोल गिरने से छात्र की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: बिजली का पोल गिरने से छात्र की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
Tue, 06 Aug 2019 05:27 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 06 Aug 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के नवाबगंज चौराहे के पास स्कूल से घर लौट रहा छात्र बिजली का पोल गिर जाने के कारण मौत का शिकार हो गया। स्कूल से घर आ रहे सात वर्षीय ऋितिक के ऊपर बिजली का पोल गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली का खंभा लगाने का काम एल एन टी कंपनी ने किया था। खबर है कि खंभे को मानकों के अनुसार जाम नहीं किया गया था। हादसे के बाद गुस्साए परिजन बच्चे के शव को लेकर केएल पब्लिक स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू किया। परिजन विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चे को घर तक छुड़वाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन स्कूल वाहन का ड्राइवर उसे गांव के बाहर आधे रस्ते तक छोड़ कर ही लौट गया। परिजन इसी को लेकर स्कूल परिसर के पास हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन