{"_id":"5da39bae8ebc3e93d965993f","slug":"scheduled-caste-girl-made-cock-and-told-will-you-become-a-dm-by-reading-and-writing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति की बच्ची को मुर्गा बनाकर कहा- पढ़-लिखकर क्या डीएम बन जाओगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति की बच्ची को मुर्गा बनाकर कहा- पढ़-लिखकर क्या डीएम बन जाओगी
Mon, 14 Oct 2019 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नवाबगंज
अमर उजाला ब्यूरो, नवाबगंज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले रिठौरा में अनुसूचित जाति की लड़कियों को मंदिर की दीवार पर मिट्टी से देवी-देवताओं की आकृतियां बनाने से रोकने का मामला गरमाया था, अब गांव अभयराजपुर के प्राइमरी स्कूल में एक छात्रा को अनुसूचित जाति का होने की वजह से क्लास के बाहर धूप में बैठाने और पिटाई करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
स्कूल की सवर्ण शिक्षक के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए छात्रा के परिवार ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। अभयराजपुर गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति के राजेश पाल मजदूरी करते हैं। उनकी बेटी मोहिनी गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती है।
विज्ञापन
राजेश पाल की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शिक्षक संध्या शर्मा अनुसूचित जाति के बच्चों के प्रति नफरत का भाव रखती हैं। शनिवार को मोहनी रोज की तरह स्कूल गई थी। संध्या शर्मा जब उसकी क्लास में पढ़ाने पहुंचीं तो उसे दूसरे बच्चों के बीच बैठा देखकर भड़क गईं।
विज्ञापन
संध्या शर्मा ने मोहिनी को क्लास से बाहर निकलने को कहा मोहिनी इसके बाद भी क्लास से नहीं निकली तो वह उसके बाल पकड़कर उसे पीटते हुए बाहर धूप में ले गईं और उसे वहां जबरन मुर्गा बना दिया। राजेश पाल के मुताबिक संध्या शर्मा ने उनकी बेटी को यह कहकर ताना दिया कि उसका काम शौचालय साफ करने का है।
अगर थोड़ा-बहुत पढ़-लिख भी गई तो क्या डीएम बन जाओगी। उन्होंने उसे यह कहते हुए पीटा कि उनके मना करने के बाद भी वह अलग क्यों नहीं बैठती है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि छुट्टी होने के बाद मोहिनी रोती हुई घर पहुंची।
वे लोग शिकायत करने स्कूल पहुंचे तो संध्या शर्मा ने उनकी भी एक नहीं सुनी। रविवार को राजेश पाल परिवार के लोगों के साथ शिकायत करने कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिड डे मील खाने के लिए भी अलग बैठाने का आरोप मोहिनी ने बताया कि स्कूल में जब भी मिड डे मील दिया जाता है तो उसे और बच्चों से अलग बैठाया जाता है। खाना भी सबसे बाद में दिया जाता है।
इसके बाद भी संध्या आंखें दिखाकर उसे डराती रहती हैं। मोहिनी ने बताया कि मैडम उसके साथ कई बार ऐसा कर चुकी हैं लेकिन उसने कभी ये बातें घर पर नहीं बताई। शनिवार को उन्होंने उसे पीटकर मुर्गा बनाया तो बर्दाश्त नहीं कर पाई।
स्कूल में किसी बच्चे के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। सभी बच्चों को समान समझा जाता है। मोहिनी के घरवाले जो आरोप लगा रहे हैं, वे निराधार हैं। जांच करा ली जाए, अभिभावक झूठ बोल सकते हैं लेकिन बच्चे नहीं। - संध्या शर्मा, शिक्षक अभयराजपुर प्राइमरी स्कूल
यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। यदि इस तरह की घटना हुई है तो काफी गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी।
- तनुजा त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
तहरीर में लगाए गए आरोपों की सोमवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच में शिक्षक अगर दोषी मिलीं तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
-गौरव सिंह, इंस्पेक्टर नवाबगंज
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक आरोपी फरार है। - धर्म सिंह, मार्छाल, सीओ सिटी