{"_id":"66c113054885b603460d1a37","slug":"scheduled-caste-family-beaten-up-on-coming-to-religious-place-bareilly-news-c-4-bly1015-461562-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धर्मस्थल आने पर अनुसूचित जाति के परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धर्मस्थल आने पर अनुसूचित जाति के परिवार को पीटा
Sun, 18 Aug 2024 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 18 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में धर्मस्थल आने पर अनुसूचित जाति के परिवार की पिटाई का मामला सामने आया है। बारादरी थाने में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
जोगी नवादा निवासी संतोष ने बताया कि उनका बेटा विशाल मोहल्ले में धर्मस्थल के पास खड़ा था। तभी पुष्पेंद्र, मिथुन, राम और दो अज्ञात लोगों ने जातिसूचक टिप्पणी कर उसके साथ अभद्रता की। शोर सुनकर संतोष अपने पति और दूसरे बेटे को लेकर मौके पर पहुंची तो उन पर भी जातिसूचक टिप्पणी की। बेटे को बचाने की कोशिश की तो इन लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी। मंदिर आने पर जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाना प्रभारी ने बताया कि पड़ोसियों में विवाद हुआ था। फिलहाल तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली है, आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।