फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   scheduled caste certificate found fake of Kendrapal during verification in bareilly

पत्नी की शिकायत पर फंसा शिक्षक: फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर नौकरी, अब बर्खास्तगी और वेतन वसूली की तैयारी

Fri, 10 Oct 2025 03:56 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 10 Oct 2025 03:56 PM IST
सार

बरेली जिले में पत्नी की शिकायत पर शिक्षक केंद्रपाल फंस गया है। जांच में बुलंदशहर में तैनात शिक्षक का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। पत्नी ने केंद्रपाल के खिलाफ 31 मई को बुलंदशहर के डीआईओएस और 10 जून को डीएम से शिकायत की थी। 

विज्ञापन
scheduled caste certificate found fake of Kendrapal during verification in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली जिले में पत्नी की शिकायत पर हुई जांच में बुलंदशहर में तैनात शिक्षक केंद्रपाल का जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया है। वह धनगर नहीं, गड़रिया जाति का है। उसकी ओर से तहसीलदार से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक को गुमराह करने की बात भी स्पष्ट हो गई है। जिलास्तर पर गठित जाति सत्यापन समिति ने लंबी सुनवाई के बाद बुधवार को केंद्रपाल का अनुसूचित जाति (धनगर) का प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया है। इसे सात जून 2019 को जारी किया गया था।

विज्ञापन

पत्नी से विवाद पड़ गया भारी
एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने केंद्रपाल का जाति प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने की सूचना बुलंदशहर के डीआईओएस को दे दी है। उधर, बुलंदशहर के डीआईओएस ने बताया कि केंद्रपाल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एससी कोटे में नौकरी पाई है। उसकी बर्खास्तगी, एफआईआर और वेतन वसूली की कार्रवाई करेंगे। हरियाणा के सोनीपत निवासी पत्नी से विवाद केंद्रपाल पर भारी पड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी तहसीलदार ने की थी प्रारंभिक जांच
पत्नी ने केंद्रपाल के खिलाफ 31 मई को बुलंदशहर के डीआईओएस और 10 जून को डीएम से शिकायत की थी। केंद्रपाल बहेड़ी तहसील के गांव दौलतपुर का मूल निवासी है और उसने धनगर जाति का प्रमाणपत्र सदर तहसील के जागृति नगर करगैना के पते पर बनवाया था। इसलिए मामले की प्रारंभिक जांच बहेड़ी तहसीलदार ने की थी। इसमें उसके गड़रिया जाति के होने की पुष्टि हुई थी। इस पर जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर 28 अगस्त को उसे तलब किया था। उधर, बुलंदशहर के अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी ने केंद्रपाल को निलंबित कर डीआईओएस ऑफिस से संबद्ध कर दिया था।

विज्ञापन

23 अक्टूबर 2020 को पाई थी नौकरी
केंद्रपाल उप्र अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) पुरुष शाखा में सहायक अध्यापक (अंग्रेजी) पद पर बुलंदशहर में 23 अक्टूबर 2020 को नियुक्त हुआ था। वहां उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रसूलगढ़ में तैनाती मिली थी। फिर उसके विवाद के चलते वर्ष 2021 में उसे राजकीय हाईस्कूल बदरखा सीरवास से संबद्ध किया गया था।

केंद्रपाल का जाति प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने संबंधी आदेश अभी मिला नहीं है। यह दस्तावेज मिलते ही उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएंगे। बर्खास्तगी के साथ ही वेतन की वसूली भी सुनिश्चित करेंगे। फिलहाल, वह निलंबन के बाद से लापता है। - विनय कुमार, डीआईओएस, बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed